हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान किये 25 लाख रुपये, दान देकर जीत लिए लाखों लोगो का दिल

• हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने 25 लाख रुपये दान दिया है
• उन्होंने कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार के नेक कदम से उन लोगों के जीवन में बदलाव आएगा

आमिर खान अभी फिलहाल फिल्मों से ब्रेक पर हैं और उन्हें पब्लिक प्लेस पर बहुत कम ही देखा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार फिलहाल अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं और नुपुर शिखरे के साथ अपनी बेटी इरा खान की भव्य शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ होनहार फिल्ममेकर्स के साथ बातचीत भी कर रहे हैं और इस बीच उन्होंने एक नेक काम किया है।
हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदलने वाले कलाकारों में से एक होने के साथ-साथ Aamir Khan सामाजिक काम भी करते हैं। वो अक्सर ऐसे कामों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए लाल सिंह चड्ढा एक्टर अब हिमाचल प्रदेश की जनता से अपार प्यार पा रहे हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद की है।

आमिर खान ने हिमांचल बाढ़ प्रभावितो को दान किये 25 लाख

आमिर खान ने हिमांचल बाढ़ प्रभावितो को दान किये 25 लाख

हाल ही में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई आपातकालीन सहायता योजना, आपदा राहत कोष 2023 में 25 लाख रुपये का दान दिया है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में आमिर खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुपरस्टार को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

Also Read : आज 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत

सीएम ने आमिर खान को कहा थैंक्यू

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमिर खान की सहायता से राहत देने के काम में मदद मिलेगी जिससे प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद उबरने में मदद करना है। सिंह सुक्खू ने पुष्टि की कि फंड पूरी तरह से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार के नेक कदम से उन लोगों के जीवन में बदलाव आएगा, जो हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए हैं।

Also Follow On ;-   Instgram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *