Best Performing SME Stocks : इन 8 कंपनियों के शेयरो ने दिया 1 साल के अंदर 10 गुना तक का रिटर्न

अगर देखा जाये तो छोटे शेयरो में निवेश काफी रिस्की माना जाता है।  परन्तु यह भी सत्य है कि सबसे ज्यादा मुनाफा मिलने का मौका भी इन्ही शेयरो में होता है। इसीलिए शायद ज्यादातर लोग हर तरह के रिस्क को अनदेखा कर इनमे बढ़चढ़कर निवेश करते है।  हम आज आपको ऐसे ही कुछ आठ (8)  शेयरो के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने बीते पिछले एक साल में अपने निवेशकों को खूब बम्पर मुनाफा दिया, साथ साथ में यह भी जानेंगे की इन कंपनियों का बिज़नेस क्या है और यह कंपनिया कितना मुनाफा कमा रही है

 

Best Performing SME Stocks

Best Performing SME Stocks :

 

1. Network People Services Technologies Ltd (NPST)

यह कंपनी बैंकिंग और फाइनेंसियल सेक्टर को सॉफ्टवेयर और मोबिलिटी सोलूक्शन्स मुहैया कराती है और इसका फोकस पेमेंट और स्मार्ट ट्रांजैक्शन सोलूशन्स पर है।  इसके शेयर अगस्त 2021 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे।  पिछले एक साल में इस शेयर ने 972% का बम्पर रिटर्न दिया है।  वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 40.84 करोड़ रूपये रहा था। जो इसके पिछले साल के मुक़ाबले 112.26% अधिक था।  कंपनी का कुल प्रॉफिट वित्तीय वर्ष 2023 में 6.52 करोड़ रूपये रहा,जो कि पिछले वित्त वर्ष से 334.66 फीसदी अधीक रहा।  कंपनी के शेयरो का भाव लगभग 1,330 रूपये है।

2. Dynamic Services & Security Ltd

 

यह कंपनी अपने क्लाइंट्स को मशीनीकृत सफाई, कंज़र्वेशन, हाउसकीपिंग, कैटरिंग, सिक्योरिटी और मैनपावर सप्लाई से जुडी सेवाएं देती हैं। इसका शेयर अक्टूबर 2021 में NSE Emerge पर लिस्ट हुआ था। पिछले एक साल  में इसके शेयर ने 866% का दमदार रिटर्न दिया है। और वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 81.88 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले 14.5% अधिक था। वही कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 10.19 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 371.75 फीसदी अधिक था।  कंपनी के शेयरो का भाव फिलहाल 162 रूपये है और इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 61.55 फीसदी है।

 

3. RMC स्विचगयर्स लिमिटेड (Switchgears Ltd)

 

यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में काम करती है और स्विचगियर इंजीनियरिंग से जुडी सेवाएं प्रदान करती है।  इसके शेयर BSE के SME प्लेटफार्म पर मार्च 2017 में लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने 817% का दमदार रिटर्न दिया है।  वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 125.27 करोड़ रूपये रहा था,  जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 201% अधिक था। वही कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 11.74 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 1,924 फीसदी अधिक था।  कंपनी के शेयरो भाव फ़िलहाल 748 रूपये है और यह करीब 40.81 के PE रेशियो पर कारोबार कर रहा है।

Also Read : एसबीआई (SBI) में हुई 2000 पदों पर अधिसूचना जारी

4. जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड (Jeena Sikho Lifecare Ltd)

 

यह एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने वाली और इससे जुडी सेवाएं देने वाली देश की जानी मानी कंपनी है। देशभर में इसके 150 से अधिक आयुर्वेदिक क्लिनिक है। इसके शेयर मई 2022 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे।  पिछले  एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 585% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष  2023 में इसका नेट सेल्स 204.75 करोड़ रूपये रहा था, जो  इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 40% अधिक था।  वही कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में  33.52 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त से 200 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरो का भाव फीलहाल 940.00 रूपये है और यह करीब 11.84 के P/E रेशियो  पर कारोबार कर रहा है।

5. फीलिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Felix Industries Ltd)

 

यह कंपनी पर्यावरण संरक्षण की लेकर काम करती है। इसके शेयर दिसंबर 2017 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल  में इसका करीब 400% बढ़ा है।  वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 19.38  करोड़ रूपये रहा था।  जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 57% अधिक था। वही कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 1.17 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 41 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरो का भाव फ़िलहाल 114 रूपये है और यह करीब 10.01 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रहा है।

 

6. एफोर्डेबल रोबोटिक एंड ऑटोमेशन लिमिटेड   (Affordable Robotic & Automation Ltd)

 

यह कंपनी कई इंडस्ट्रीज  और सरकारी कंपनियों को इंडस्ट्रीज ऑटोमेशन से जुडी सेवाएं प्रदान करती है। इसका शेयर NSE Emerge पर अप्रैल 2022 में लिस्ट हुआ था। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 358% का रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 114 करोड़ रूपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 40% अधिक था वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 2.16 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 8.86 फीसदी कम रहा था। कंपनी के शेयरो का भाव लगभग 659 रूपये है और यह करीब 66.17 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रहा है।

 

7. स्वराज सुटिंग लिमिटेड (Swaraj Suiting Limited)

 

यह एक टेक्सटाइल कंपनी है, जो कॉटन और सिथेंटिल फैब्रिक की बनाती और उनका ट्रेड करती है। इसका शेयर अप्रैल 2022 में NSE Emerge पर लिस्ट हुआ  था।  पिछले एक साल में इसने 305% का एक जबरदस्त रिटर्न दिया है।  वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 219.29 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 70% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 5.54 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले  21.22 फीसदी अधिक था।  कंपनी के शेयरो का भाव फ़िलहाल 97 रूपये है और यह करीब 8.22 P/E रेशियो पर कारोबार कर रहा है।

 

8. ओमफर्न इंडिया लिमिटेड (Omfurn India Ltd)

 

यह कंपनी किचंस और ऑफिसो के लिए फर्नीचर बनती और उसकी सप्लाई करती है।  इसके शेयर अक्टूबर 2017 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इसके शेयर 299% ऊपर गया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 70.23 करोड़ रूपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 128% ज्यादा थी। वही कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 3.91 करोड़ रूपये रहा, जो इसके पिछले वर्ष के मुकाबले 475 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरो का भाव फ़िलहाल 83.85 रूपये है और यह करीब 11.14 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रही है।

 

 

Disclaimer: यहाँ पर उपलब्ध की गयी जानकारी सिर्फ एक सुचना के लिए दी गयी है।  दी गयी सुचना मार्किट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।  एक निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले एक सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले।  हमारी ओर से आपको व् अन्य कभी को भी यहाँ पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। 

 

Also Follow On : Instagram 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *