Delhi-NCR Weather Update : दिल्ली- एनसीआर में बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंड, 5 डिग्री तक निचे गिरा पारा

Delhi-NCR Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम ने बदली करवट। । ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद बड़ी ठंड की वजह से लोगों ने सर्दियों वाले गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

Delhi-NCR Weather Update

 

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। सोमवार सुबह से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिली। रात होते होते तापमान काफी कम हो गया और लोगों को पंखे बंद करने पड़ गए। ठंडी हवाओं की वजह से लोग सर्दियों के गर्म कपड़े पहने नजर आए। सोमवार रात में कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई। बारिश भले ही रात में हुई हो, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि अब सर्दियां आ गई हैं तो ऐसा नहीं है। दिन के समय एक बार फिर धूप वापसी करेगी और धूप की तपिश गर्मी का अहसास करवाएगी।

 

Delhi-NCR Weather Update : लोगों ने महसूस की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजधानी के मौसम में सोमवार को काफी बदलाव आए। बारिश के लिए स्थितियां भी अनुकूल बनी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके विपरीत 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 86 प्रतिशत तक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, रिज में 29.5 डिग्री, आया नगर में 29.5, आया नगर में 29.6, गाजियाबाद में 29.6 डिग्री, जाफरपुर में 29.8 डिग्री, नरेला में 29.4 डिग्री, नोएडा में 29.8 डिग्री, मयूर विहार में 29.4 डिग्री रहा।

Also Read This :  Israel-Palestine Crisis Update : सैकड़ों लोगों की मौत के बाद इजरायली सेना हमास बंदूकधारियों के साथ भिड़ गई।

Delhi-NCR Weather Update : कई जगहों पर आज भी हो सकती है बारिश

मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। 18 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में इजाफा होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 19 से 22 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। दिन में धूप की तेजी और गर्मी वापसी करेंगी। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।

Also Follow On :  Instagram

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *