Delhi-NCR Weather Update :- दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से राहत मिली..

Delhi-NCR Weather Update :-

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है

Delhi-NCR Weather Update :-

 पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर प्रदेश समेत शहर के कई हिस्सों मैं हुई झमाझम बारिश। ……



 काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से कई जगहों पर रुक रुक कर बारिश हो रही है।

उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर मौसम एक बार फिर से मेहरबान हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। दो घंटे की बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से जाम लग गया है। दिल्ली के मुंडका इलाके में बारिश की वजह से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दिन में घने बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।

 

Also Read :-      एसबीआई (SBI) में हुई 2000 पदों पर अधिसूचना जारी

फरीदाबाद में बारिश
फरीदाबाद में भी मौसम ने करवट ली है। जहां सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ यहां बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। सड़कों पर पानी जमा हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम नमी का स्तर 86 फीसदी व न्यूनतम नमी का स्तर 53 फीसदी रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। शाम पांच बजे के बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज बारिश की संभावना बनी, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस ज्यादा बढ़ गई।

 

Also Follow On :-   Instagram


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *