G20 Summit 2023: नोएडा के रास्ते दिल्ली आने वाले भारी वाहनों की आज से एंट्री बैन , देखें क्या होंगे ट्रैफिक प्लेन ?

G20 Summit 2023 :- नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 9 और 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रमुख मार्गों और स्थानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस द्वारा नोएडा सीमा से दिल्ली में भारी मध्यम और हल्के माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह सलाह जारी की गई।

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023: नोएडा के रास्ते दिल्ली आने वाले भारी वाहनों की आज से एंट्री बैन , देखें क्या होंगे ट्रैफिक प्लेन ?


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह : दिल्ली में आज से दस सितंबर के
बीच जी-20 की बैठक के मद्देनजर नोएडा के रास्ते दिल्ली में भारी,
मध्यम वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
सात सितंबर की शाम पांच बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे 
उपरोक्त वाहन दिल्ली नहीं जा सकेंगे। हालांकि आवश्यक वस्तु जैसे दूध,
सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली 
में नो-एंट्री नियम के अनुमति के अनुसार जा सकेगें।

G20 Summit 2023
जिले से दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल दिल्ली पुलिस द्वारा 
जारी यातायात निर्देशन के अनुसार अपने गंतव्य को जा सकेगें। आमजन
को सलाह दी गई कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 
गौतमबुद्धनगर से दिल्ली जाने के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग कम 
से कम करें।

Also Read :- Delhi Weather : दिल्ली में फिर राहत भरी बारिश, कल भी बरसेंगे बादल, तापमान में हो सकती है कमी

मेट्रो द्वारा सफर 

अन्य राज्य से जिले से शहर में आवागमन के लिए एनएच-24, एनएच-91
अथवा ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर नो-एंट्री के प्रावधानों के अनुसार आप
गंतव्य को जा सकेगें। इस तरह मेट्रो रेल से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।
.

किसी भी प्रकार असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर-9971009001 और दिल्ली यातायात पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1095/011-25844444, वाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते है। यातायात पुलिस की ओर से भारी वाहनों को रोकने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।


 

Also Follow On :-   Instagram 

One thought on “G20 Summit 2023: नोएडा के रास्ते दिल्ली आने वाले भारी वाहनों की आज से एंट्री बैन , देखें क्या होंगे ट्रैफिक प्लेन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *